55 साल के हुए भाजपा के ‘चाणक्य’, पीएम मोदी ने दी बधाई

अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई के संपन्न गुजराती परिवार में हुआ था.

न्यूज डेस्क — देश के गृहमंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह आज 55 साल के हो गए है।इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

प्रधानमंत्री ने शाह को ट्वीट के जरिए बधाई दी कहा- ‘कर्मठ, अनुभवी, कुशल संगठनकर्ता एवं मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी अमित शाहजी को जन्म दिन की ढेरों शुभकामनाएं। सरकार में बहुमूल्य भूमिका निभाने के साथ ही वे भारत को सशक्त और सुरक्षित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु करे और सदा स्वस्थ रखे।

'कर्मठ, अनुभवी, कुशल संगठनकर्ता एवं मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी अमित शाहजी को जन्म दिन की ढेरों शुभकामनाएं। सरकार में बहुमूल्य भूमिका निभाने के साथ ही वे भारत को सशक्त और सुरक्षित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु करे और सदा स्वस्थ रखे।.

नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री

बता दें कि अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई के संपन्न गुजराती परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम अनिल चंद्र शाह और मां का नाम कुसुमबेन है। उन्हें मौजूदा राजनीति का चाणक्य कहा जाता है। शाह को राजनीति विरासत में नहीं मिली है। वह आज जिस मुकाम पर पहुंचे हैं वहां उनकी कड़ी मेनत और लगन ने उन्हें पहुंचाया है।

अमित शाहपीएम मोदी
Comments (0)
Add Comment