यूपीः मां और तीन मासूम बच्चियों के फंदे पर लटके मिले शव

दिबियापुर थाने के सेहुद गांव का मामला, पति-पत्नी में चल रहा था विवाद, पुलिस जांच में जुटी

यूपी के औरैया जिले में एक महिला और उसकी 3 मासूम बच्चियों के शव घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटके मिले। पति पत्नी के बीच विवाद रहने की जानकारी सामने आई है प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें..22 साल की उम्र बने थे IPS अधिकारी, अब संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी…

घटना की जानकारी पर एसपी सुनीति व अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित के साथ अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच पड़ताल में जुट गए हैं। जांच एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है।

एक साथ फांसी पर लटक रहे थे बच्चियों के शव

घटना जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव सेहुद में गुरुवार को हुई। यहां कुलदीप कुमार की 30 वर्षीय पत्नी साधना व 3 छोटी-छोटी बच्चियों के शव एक साथ घर में फांसी पर लटके मिले। कुलदीप मेहनत मजदूरी करता है, गुरुवार सुबह रिवर मजदूरी के लिए दिबियापुर गया था। दोपहर में घर आया तो दरवाजा बंद मिला काफी आवाज देने पर दरवाजा नहीं खुला तो वह पड़ोसी की छत से अपने घर में गया। घर का नजारा देखा उसके होश उड़ गए।

8 वर्ष पहले हुई थी महिला की शादी 

घर में उसकी पत्नी एवं 7 वर्ष 6 वर्ष वह 6 महीने की बेटी के शव एक साथ फांसी पर लटके हुए थे। महिला की शादी 8 वर्ष पहले हुई थी पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद की स्थिति रहती थी मामला कोर्ट में भी चला।

समझौता होने के बाद पति पत्नी पिछले कुछ समय से साथ रह रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि 2 दिन पहले भी पति पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस अधीक्षक सुनीति ने बताया कि घटना करीब सुबह 10 बजे हुई और महिला ने अपने बच्चों के साथ सुसाइड किया है।

जांच में जुटी पुलिस…

इससे पहले घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित व अन्य पुलिस अधिकारी गांव पहुंचे और परिजनों से बातचीत करने के साथ ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। महिला और उसकी तीनों मासूम बच्चियों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटके मिलने की घटना से हड़कंप मच गया। घटना के संबंध में विस्तृत जांच पड़ताल के लिए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व अन्य एक्सपर्ट टीमें मौके पर बुलाई गई हैं।

ये भी पढ़ें..SHO की घिनौनी करतूत, महिला कांस्टेबल के साथ करता हैं गंदी हरकतें, सुनिए पीड़िता की दर्द भरी दास्तां…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

(रिपोर्ट- वरुण गुप्ता, औरैया)

auraiyaDibiyapur police station areamother and three daughters dieduttar pradeshउत्तर प्रदेशऔरैयादिबियापुर थाना क्षेत्रमां और तीन बच्चियों की मौत
Comments (0)
Add Comment