यूपी राज्यसभा की खाली सीट पर BJP के अरुण सिंह ने किया नामांकन, जीतना तय

लखनऊ–रामपुर सदर विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की डॉ.तजीन फातिमा के इस्तीफा के बाद खाली राज्यसभा की सीट पर भाजपा ने दावेदारी ठोंकी है।

उप चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने सोमवार को विधान भवन के सेंट्रल हाल में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस खाली सीट के लिए मतदान 12 दिसंबर को होगा और शाम को परिणाम घोषित किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने जिस रिक्त सीट के लिए पार्टी प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया, यह सपा की राज्यसभा सदस्य डॉ.तजीन फात्मा के इस्तीफे से रिक्त हुई है। तजीन फात्मा समाजवादी पार्टी से सांसद मोहम्मद आजम खां की पत्नी हैं जो उनकी छोड़ी हुई रामपुर सीट पर हुए उप चुनाव में विधायक चुनी गई हैं।

अरुण सिंह भाजपा प्रदेश मुख्यालय से विधान भवन में भाजपा विधानमंडल कार्यालय पहुंचे। इसके बाद सेंट्रल हॉल में नामांकन किया। इस नामांकन के दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा. दिनेश शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, सुरेश खन्ना, ब्रजेश कुमार पाठक, डॉ महेंद्र सिंह, अनिल राजभर, उपेन्द्र तिवारी भी उपस्थित थे। अरुण सिंह का कार्यकाल 25 नवंबर 2020 तक का है।

बता दें कि राज्यसभा की खाली सीट पर नामांकन की कल अंतिम तिथि थी। तीन तक नामांकन पत्रों की जांच होगी जबकि पांच दिसंबर को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है। किसी भी अन्य दल की ओर से किसी भी प्रत्याशी के मैदान में न उतरने के कारण भाजपा के अरुण सिंह का राज्यसभा में जाना तय है। राज्यसभा की खाली सीट के लिए उप चुनाव का मतदान 12 दिसंबर को होगा। सुबह नौ से शाम चार बजे तक मतदान होगा जबकि पांच बजे से मतगणना होगी। इसका परिणाम भी 12 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। इस खाली सीट पर निर्वाचन सम्पन्न कराने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर है।

Arun Singh nominated
Comments (0)
Add Comment