अनुराग ठाकुर ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, कहा- ये वही सपा है, जिससे जनता खफा है

उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो चूका है। वही चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच वार पलटवार का सिलसिला जारी है।

उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो चूका है। वही चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच वार पलटवार का सिलसिला जारी है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, अखिलेश हमेशा कहते रहते हैं कि यह नई सापा है। लेकिन इस पर मैं कहना चाहता हूं कि ये वही सपा है, जिससे जनता खफा है। 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आने के बाद अखिलेश यादव कहेंगे ईवीएम बेवफा है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का अखिलेश पर तंज:

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 125वीं जयंती पर लखनऊ पहुंचे हुए थे। इस मौके पर अनुराग ठाकुर, अपर्णा यादव समेत भाजपा के तमाम नेताओं ने नेताजी को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद वहां पर मौजूद मीडिया से बात करते हुए अखिलेश पर तंजा कसते हुए कहा कि ”अखिलेश यादव अपनी सरकार के दौरान 300 घंटे भी बिजली नहीं दे पाए, लेकिन अब 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा की है। उनकी सरकार के दौरान, कपड़े सुखाने के लिए बिजली के तारों का इस्तेमाल किया जाता था।

अनुराग ठाकुर डोर टू डोर कैंपेन में हुए शामिल:

आपको बता दें कि अनुराग ठाकुर और अपर्णा यादव समेत भाजपा के कई नेता डोर टू डोर कैंपेन में शामिल हुए। उस दौरान हाल ही में भाजपा में शामिल हुई अपर्णा यादव ने लोगों से भारतीय जनता पार्टी को वोट करने की अपील करते हुए कहा कि, आप लोग एक बार भाजपा सरकार बनाइए। 2022 में एक बार फिर केसरिया लहराइए।

 

 

Akhilesh Yadav. UP Assembly Electionanurag thakurAparna Yadavbjphindi newsNews in Hindiup election 2022अखिलेश यादव. यूपी विधानसभा चुनावअनुराग ठाकुरअपर्णा यादवबीजेपीयूपी चुनाव 2022
Comments (0)
Add Comment