आज का भाग्यफल- 17 जनवरी, 2020

मेष-मन अशान्त रहेगा। माता को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी।

वृष-मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा, परन्तु बातचीत में संयत रहें।

मिथुन-मन अशान्त रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आएंगे।

कर्क-आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश से बचें। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। वाहन सुख में कमी आएगी।

सिंह-मन परेशान रहेगा। संगीत में रुचि बढ़ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

कन्या-मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।

तुला-आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

वृश्चिक- वृश्चिक-अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में शान्ति के लिए प्रयास करें। परिवार का सहयोग भी मिल सकता है।

धनु-आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। कारोबार के विस्तार के संकेत मिल रहे हैं।

मकर-आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं।

कुंभ-नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आय में वृद्धि होगी, परन्तु परिवार से दूर जाना पड़ सकता है।

मीन-मानसिक शान्ति तो रहेगी। फिर भी अपनी भावनाओं को वश में रखें। किसी पैतृक सम्पत्ति की प्राप्ति हो सकती है।

Comments (0)
Add Comment