मायावती के ऐलान के बाद अखिलेश ने भी तोड़ी चुप्पी, लिया बड़ा फैसला

0 17

लखनऊ — बसपा प्रमुख मायावती ने मंगलवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी आगामी उपचुनाव में अकेले लड़ेगी। हालांकि उन्होंने कहा कि महागठबंधन स्थायी रूप से खत्म नहीं हुआ है।

Related News
1 of 653

इस पर अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी 11 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में अकेले लड़ने का ऐलान कर दिया है।वहीं महागठबंधन से अलग होने की खबरों पर सपा के प्रवक्ता व वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी ने बयान देते हुए कहा, ‘गठबंधन पर हम बसपा का आधिकारिक रुख सामने आने तक इंतजार करेंगे। इसके बाद ही हम तय करेंगे कि आगे हमें क्या करना है।’

इसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी कहा, ‘यदि गठबंधन टूटता है, तो मैं इस पर गहराई से चिंतन करूंगा और यदि उपचुनावों में गठबंधन नहीं होता है, तो समाजवादी पार्टी चुनाव की तैयारी करेगी। सपा भी अकेले सभी 11 सीटों पर लड़ेगी।’ वह बसपा के इस फैसले का स्वागत करते हैं।

Comments
Loading...