5 स्टार होटल में ड्रग्स पार्टी कर रही थी अभिनेत्री, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नायरा नेहल शाह को पुलिस ने उनके बर्थडे के दिन गिरफ्तार किया...

0 149

फिल्म जगत में ड्रग्स की मौजूदगी को लेकर बीते कई दशकों से बातें होती रही हैं लेकिन सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले के बाद से प्रशासन इसे लेकर काफी ज्यादा अलर्ट रहने लगा है. हालांकि बावजूद इसके कुछ लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस नायरा नेहल को पुलिस ने छापेमारी में ड्रग्स (Drugs) के साथ गिरफ्तार किया है.

ये भी पढ़ें..शादी की पहली रात यौन संबंध बनाने के दौरान दुल्हन की हुई मौत, सदमें में दूल्हा…

पुलिस ने रंगे हाथों ड्रग्स लेते पकड़ा 

नायरा नेहल शाह को पुलिस ने उनके बर्थडे के दिन गिरफ्तार किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक पांच सितारा होटल में ड्रग्स (Drugs) पार्टी कर रही थीं. मामला मुंबई के सांताक्रूज थाने का है. जहां एक आलीशान होटल में नेहल अपनी बर्थडे पार्टी कर रही थीं. उसी वक्त पुलिस को किसी ने पार्टी में ड्रग्स के इस्तेमाल की खबर दे दी.

Related News
1 of 307

खबरों की मानें तो इसके बाद पुलिस ने रात के 3 बजे छापेमारी की और नायरा को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया. बता दें कि नायरा फिल्मों और टीवी शोज में छोटे बड़े रोल करती रही हैं. सांताक्रूज पुलिस ने अभिनेत्री के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. बता दें कि नेहल और उनके दोस्त को यहां पर रंगे हाथों ड्रग्स (Drugs) लेते पकड़ा गया है.

ये भी पढ़ें..सिपाहियों को पसंद आ रहीं विभागीय दुल्हनियां…

ये भी पढ़ें..15 साल की छात्रा ने स्‍कूल के बाथरूम में 25 लड़को के साथ किया सेक्स, वायरल वीडियो से हुआ खुलासा…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...