विश्व का एक ऐसा पेड़ जिसमें लगते 40 तरह के फल, कीमत उड़ा देगी होश

0 70

न्यूज डेस्क — वैसे तो आप सिर्फ दुनिया के सात अजूबों को ही जानते होंगे, लेकिन ये दुनिया अजूबों से भरी हुई है। दरअसल आज हम आपको एक ऐसे पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जो किसी अजूबे से कम नहीं है। इस पेड़ की खासियत है कि इस पर एक साथ 40 तरह के फल लगते हैं, जो अपने आप में एक कौतूहल का विषय है।

बता दें कि इस अलग और खास तरह के पेड़ को अमेरिका में एक विजुअल आर्टस के प्रोफेसर सैम वॉन ऐकेन ने तैयार किया है। इस पेड़ को ‘ट्री ऑफ 40’ के नाम से जाना जाता है। इसमें बेर, सतालू, खुबानी, चेरी और नेक्टराइन जैसे कई फल लगते हैं। इस पेड़ की कीमत करीब 19 लाख रुपये है।

Image result for विश्व का एक ऐसा पेड़ जिसमें लगते 40 तरह के फल,

Related News
1 of 1,166

सैम वॉन ऐकेन ने इस पेड़ को बनाने की शुरुआत साल 2008 में की थी। बताया जा रहा है कि उन्होंने न्यूयॉर्क राज्य कृषि प्रयोग में एक बगीचे को देखा, जिसमें 200 तरह के बेर और खुबानी के पौधे थे। इस बगीचे को देखकर उन्हें ‘ट्री ऑफ 40’ का आइडिया आया, जिसे उन्होंने तैयार भी किया।

ग्राफ्टिंग तकनीक से तैयार हुए पौधे

ग्राफ्टिंग तकनीक के तहत एक ही पौधे में कई तरह के पौधे का विकास किया जा सकता है। इसके लिए पेड़ की एक टहनी कली सहित तोड़कर मुख्य पेड़ में छेद करके लगा दी जाती है। इसके बाद इस जोड़ पर पोषक तत्वों का लेप लगा दिया जाता है, जिसके बाद इस जोड़ पर एक पट्टी बांध दी जाती है, जिससे धीरे-धीरे ये मुख्य पेड़ से जुड़ जाती है।

Comments
Loading...