रफ़्तार का कहरः NH-93 पर भीषण हादसा 6 की  मौत 

0 21

हाथरस — यूपी के हाथरस जिले एक बार फिर रफ़्तार का कहर देखने मिला जहाँ हाथरस जिले के थाना सासनी क्षेत्र में देर रात NH-93 पर एक तेज़ रफ़्तार मेटाडोर अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई जिसमें सवार 9 लोगो में से 6 की मौके पर ही मौत हो गई।

Related News
1 of 1,458

बता दें कि शनिवार की रात में कन्या गुरुकुल महाविधालय के निकट हुई इस दुर्घटना में मेटाडोर के ड्राइवर सहित छः लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। घायल को पुलिस द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेटाडोर अलीगढ से आगरा जा रही थी। दुर्घटना में घायल हुए युवक का नाम अलीशेर है और वह आगरा के बरहन क्षेत्र का रहने वाला है। दुर्घटना में मरे लोगों की अभी पहिचान नहीं हो सकी है। डीएसपी ने बताया है कि मैटाडोर में कुल नौ लोग सवार थे इनमे से दो लोग भाग गए। 

(रिपोर्ट-सूरज मौर्या हाथरस)

Comments
Loading...