लखनऊ: डायल 100 में तैनात दारोगा ने खुद को मारी गोली,मौत

0 11

लखनऊ — राजधानी लखनऊ में शनिवार सुबह यूपी पुलिस में तैनात दारोगा ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.आनन-फानन में परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक नाली बंदूक और खोखा बरामद किया है.

Related News
1 of 1,457

वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस आत्महत्या करने के कारणों के बारे में पता कर रही है. हालांकि अभी तक कारणों का तक पता नहीं चल पाया है.उधर इस वारदात के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है.

बता दें कि आलमबाग के लोको टोल टैक्स के पास सरकारी आवास में दारोगा अपने परिवार के साथ रहता है. दारोगा राजरतन वर्मा हरदोई जिला में डॉयल 100 में तैनात था. उसके परिवार में उसकी पत्नी और तीन बेटियां हैं.शनिवार सुबह आवास से गोली चलने की आवाज आई तो लोग कमरे की तरफ दौड़े. कमरे के भीतर दारोगा का खून से लथपथ शव बेड पर पड़ा था. पास में 12बोर की बंदूक पड़ी थी. दारोगा ने आत्महत्या की या किसी ने उसको गोली मारकर हत्या की है इसकी जांच की जा रही है.

गौरतलब है कि इससे पहले 29 मई 2018 को भी उत्तर प्रदेश पुलिस के पीपीएस अधिकारी और उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (यूपी एटीएस) में अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर तैनात राजेश साहनी ने अज्ञात कारणों से अपने कार्यालय में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी. 

Comments
Loading...