क्रिकेट मैच के दौरान स्टेडियम में बम धमाका, 8 की मौत 45 घायल

0 11

स्पोर्ट्स डेस्क — अफगानिस्तान में खेले जा रहे एक क्रिकेट मैच के दौरान अचानक हुई सीरील बम धमाकों में ८  की मौत हो गई जबकि ४५ लोगों के घायल होने की सूचना है. अफगानिस्तान के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्वी नांगरहर प्रांत में एक क्रिकट मैच के दौरान कई धमाकों में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी है.

Related News
1 of 311

नांगरहर में प्रांतीय गर्वनर के प्रवक्ता अताउल्ला खोगयानी ने कहा कि बीती रात इस स्टेडियम में करीब 45 लोग घायल हो गये हैं. बता दें कि रमजान के पवित्र महीने के दौरान रात को आयोजित टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ी और सैकड़ों दर्शक मौजूद थे.हालांकि अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

लेकिन पूर्वी अफगानिस्तान में तालिबान आतंकी और इस्लामिक स्टेट ग्रुप काफी सक्रिय है, विशेषकर नांगरहर प्रांत में. नांगरहार प्रांत में इस साल हिंसक घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है. गत सप्ताह राज्य लेखा कायार्लय पर हुए हमले में कम से कम 15 लोग मारे गए थे.

Comments
Loading...