श्रेयस अय्यर को नही बल्कि इन दो खिलाड़ी को बनाया गया लखनऊ,अहमदाबद टीम का कप्तान!

2022 आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजी टीमों ने अपने पुराने दिग्गज खिलाड़ियों को रिटेन करके अपनी कमर कस ली है।

0 456

2022 आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजी टीमों ने अपने पुराने दिग्गज खिलाड़ियों को रिटेन करके अपनी कमर कस ली है। इस आईपीएल में शामिल होने वाली फ्रेंचाइजी की दो नई टीमों ने भी सामने वाली टीम को टक्कर देने के लिए अपने खिलाड़ी फाइनल कर चुकी हैं।  वही इंडियन प्रिमियमर लीग में पार्टिसिपेट करने वाली लखनऊ और अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी ने भी कल रात को ऐलान कर दिया है।  आइए आपको बताते हैं कि दोनों टीम में कौन होगा कप्तान और कितने करोड़ रुपए में खरीदा है।

ये दिग्गज खिलाड़ी बना लखनऊ टीम का कप्तान:

आपको बता दें कि इस बार आईपीएल में जुड़ने वाली दो नई टीमों के कप्तान का ऐलान फ्रेंचाइजी ने कर दिया है। दरअसल, फ्रेंचाइजी ने लखनऊ की टीम का कप्तान भारत के ओपनर केएल राहुल को बनाया है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस और भारत के युवा अनकैप्ड स्पिनर रवि बिश्नोई को अपने साथ टीम में जोड़ा गया है। इस बात की पुष्टि लखनऊ टीम के मालिक संजीव गोयनका ने की है।

इतने करोड़ में खरीदे गए खिलाड़ी:  

लखनऊ की फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल को 17 करोड़ रुपए देकर खरीदा है।  वही मार्कस स्टोइनिस को 9.2 करोड़ और युवा स्पिनर रवि बिश्नोई को 4 करोड़ में खरीदा गया है।

हार्दिक बने अहमदाबाद टीम के कप्तान:

Related News
1 of 375

आपको बता दें कि फ्रेंचाइजी ने आईपीएल में भाग लेने वाली अहमदाबाद टीम का कप्तान ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को बनाया है।  पांड्या के अलावा टीम में अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान और भारतीय ओपनर शुभमन गिल को शामिल किया गया है।  वही इस बात की पुष्टि खुद अहमदाबाद टीम के मालिक ने किया है।

https://www.instagram.com/p/CZBFiSBF8fV/

वही फ्रेंचाइजी ने हार्दिक पांड्या को 15 करोड़ इनके साथ ही 15 करोड़ में राशिद खान को भी खरीदा गया है।  इसके अलावा टीम ने शुभमन गिल पर 8 करोड़ रुपए का दाव खेला है।

 

 

ये भी पढ़ें.. UP Chunav 2022: सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या से भरेंगे हुंकार, इतनी बार कर चुके हैं दौरा

ये भी पढ़ें..ओमिक्रॉन का ये लक्षण नजर आने पर हो जाएं सावधान, इस तरह करें बचाव

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...