उन्नावःहोली मिलन समारोह में लगा सितारों का जमावाड़ा

0 20

उन्नाव — यूपी के उन्नाव में गुरुवार को फिल्मी सितारों का जमावड़ा रहा। मौका था उन्नाव की पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता अन्नू टंडन द्वारा आयोजित होली मिलन का कार्यक्रमका।  जिसमे गुलशन ग्रोवर, असरानी, और एहसान कुरैसी जैसी फिल्मी हस्तियों ने शिरकत की। 

Related News
1 of 1,458

आपको बता दे कि कांग्रेस की पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने उन्नाव की सभी विधानसभाओं में एक-एक दिन कर होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इसी की कड़ी में भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के बीघापुर के संदोही माता के मंदिर प्रांगड़ में इस कार्यक्रम का आयोजन  किया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान भारी जनसमूह इन फिल्मी सितारों को देखने के इकट्ठा हुए। 11 मार्च तक चलने वाले इस होली मिलन समारोह में अभी गोविंद सहित कई अन्य फिल्मी हस्तियां भी हिस्सा लेंगी। आपको बता दे कि कांग्रेस नेता अन्नू टंडन द्वारा हर वर्ष होली के बाद इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

(रिपोर्ट- अनुराज भारती,उन्नाव)

 

Comments
Loading...