सीएम योगी ने जनता दरबार लगाकर सुनी लोगों की फरियाद

0 19

गोरखपुर– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह 7 बजे ही गोरखनाथ मंदिर का मुआयना करने के बाद स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनने के लिए जनता दरबार लगाया। यहां उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी , वहीं सैकड़ों की संख्या में जनता दरबार में फरिायदी पहुंचे थे ।

Related News
1 of 653

उसके बाद सीएम योगी ने  अधिकारियों को समस्याएं जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएम योगी लखनऊ के लिए रवाना हो गए। योगी के ‘जनता दरबार’ में  सुबह 6 बजे से ही फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। सीएम योगी ने जनता दरबार में विभिन्न जिलों से आये सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनी और उनके सामाधान के लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश भी दिए।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लेकर आये सैकड़ों फरियादियों को अब न्याय की आस है। मंदिर परिसर में कई मुस्लिम लोग भी अपनी फरियाद लेकर आये थे।

(रिपोर्ट– गौरव मिश्रा, गोरखपुर)

Comments
Loading...