बड़ा फेरबदलः आईजी नवनीत सिकेरा 1090 से हटाए गए !

0 16

लखनऊ — उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को प्रदेश के 10 वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए. इनमें 5 अपर पुलिस महानिदेशक स्तर के हैं, जबकि इतने ही पुलिस महानिरीक्षक हैं.

Related News
1 of 1,457

खास बात ये है कि इस ट्रांसफर लिस्ट में यूपी के चर्चित आईपीएस नवनीत सिकेरा का भी नाम है. नवनीत सिकेरा काफी समय से महिला सम्मान प्रकोष्ठ 1090 की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. उन्हें पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद भेज दिया गया है. यहां वे भवन एवं कल्याण के आईजी पद की जिम्मेदारी संभालेंगे.

गृह विभाग द्वारा जारी की गई ट्रांसफर लिस्ट में अपर पुलिस महानिदेशकों में बृजराज को भ्रष्टाचार निवारण संगठन, अंजू गुप्ता को महिला सम्मान प्रकोष्ठ 1090, सत्येंद्र कुमार को अपराध शाखा, अपराध अनुसंधान विभाग में तैनाती दी गई है. वहीं सुनील गुप्ता अब पुलिस अकादमी, मुरादाबाद और डॉ केएसपी कुमार लॉजिस्टिक्स के अपर पुलिस महानिदेशक होंगे.

पुलिस महानिरीक्षकों में नवनीत सिकेरा के अलावा विजय प्रकाश को आईजी रेलवे, लखनऊ बनाया गया है. वहीं बीआर मीना को सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र सीतापुर, लक्ष्मी सिंह आईजी मेरठ होंगीं, जबकि संजय कक्कड़ को पुलिस महानिरीक्षक प्रोविजनिंग एवं बजट, पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद तैनाती दी गई है.

Comments
Loading...