सड़क हादसे में पूर्व सपा एमएलसी की पत्नी की दर्दनाक मौत

0 10

गाजीपुर — उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला में एक भीषण हादसे में पूर्व सपा एमएलसी की पत्नी को मौत हो गई.बताया जा रहा है कि उन्हें तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया।

Related News
1 of 1,457

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वहीं घटना से नाराज लोगों ने सड़क जामकर हंगामा किया। जिसके चलते सड़क पर भयंकर जाम लग गया ।

जानकारी के मुताबिक, गाजीपुर में खराब सड़क और रफ्तार का कहर सोमवार सुबह देखने को मिला। जिसकी वजह से पूर्व सपा एमएलसी बच्चा यादव की पत्नी की मौत हो गई।बता दें कि सदर कोतवाली इलाके के भुतहिया टांड के सैनिक चौराहे के पास से पूर्व एमएलसी की पत्नी पार्वती देवी अपनी बेटी के पास में ही अपने स्कूल पर सरस्वती पूजन के लिए पैदल जा रही थी, कि वाराणसी की ओर से तेज रफ्तार ट्रक सैनिक चौराहा के पास उनको रौंदते हुए आगे बढ़ गया।

ट्रक की टक्कर लगने से एमएलसी की पत्नी की तत्काल मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद ड्राइवर ट्रक खड़ाकर मौके से फरार हो गया। इतने में मौके पर मौजूद नाराज लोगों ने सड़क को जामकर दिया।फिलहाल पुलिस ने भी हादसे की वजह बन रही खराब सड़क ही बता रही थी।जबकि लोगो का आरोप है कि वासूली के चलते यह हादसा हुआ.वहीं सीओ सिटी हृदयानंद सिंह ने बताया कि मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत पुलिस से नहीं की गई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। उसके ड्राइवर की तलाश की जा रही है। 

Comments
Loading...