देवरियाः महिला के सामने अपने ‘गुप्त अंग’ का प्रदर्शन करने वाला SHO गिरफ्तार

0 2,614

यूपी के देवरिया जिले में महिला के सामने थाने में अपने गुप्त अंग का प्रदर्शन (अश्लील हरकत) करने वाले SHO को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि मामला सामने आने के बाद देवरिया एसपी ने SHO को तत्काल निलंबित कर दिया था। यहीं नहीं मौके पर फरार थानेदार पर 25000 रुपये का इनाम भी घोषित किया था। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

UP पुलिस की शर्मनाक करतूत, महिला के सामने किया अपने ‘गुप्त अंग’ का प्रदर्शन

हमेशा अपने कारनामों को लेकर विवादों में रहने वाली यूपी पुलिस की एक और शर्मनाक करतूत सामने आई है। जहां SHO साहब को थाने के अंदर महिला शिकायतकर्ता के सामने हस्तमैथुन करते पकड़ा गया। SHO के दुर्व्यवहार से तंग आकर महिला ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। अब यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

थाने में SHO का हस्तमैथुन करते हुए वीडियो वायरल

दरअसल मामला देवरिया जिले के भटनी थाने का है जहां थाना प्रभारी (SHO) भीष्म पाल सिंह को पुलिस स्टेशन में एक महिला शिकायतकर्ता के सामने हस्तमैथुन करते हुए देखा गया। एसपी देवरिया ने कहा है, “उनके खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और उन्हें निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।”

Related News
1 of 1,612

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई का आह्वान किया है।महिला ने आरोप लगाया है कि जब वह शिकायत दर्ज करने के लिए अपने चैंबर में ले जाया गया तो अधिकारी उसके सामने अपने निजी अंगों को छू रहा था। यह पहली बार नहीं है जब थाने में महिला के साथ एसएचओ ने दुर्व्यवहार किया हो, महिला के साथ लगातार अश्लील हरकते ही जा रही थी।

SHO ने कई बार किया महिला से दुर्व्यवहार

महिला ने बताया कि, मैंने पहले 2-3 बार उसके दुर्व्यवहार को नज़रअंदाज़ किया। लेकिन इस बार उसके साथ उसकी बेटी थी, जो SHO की अश्लील हरकतों से तंग आकर एक छिपे हुए कैमरे से वीडियो शूट कर लिया। वीडियो वायरल होने के बाद, अधिकारी को निलंबित कर दिया गया।

उधर लोगो का कहना है कि क्षेत्र में उनके स्थानांतरण के दो दिनों के बाद, SHO को पहले सलेमपुर कोतवाली पुलिस स्टेशन से निलंबित कर दिया गया था।बता दें कि वीडियो 22 जून का बताया जा रहा है।

यूपीः छुट्टी न मिलने से परेशान सिपाही ने थाने में खाया जहर

Comments
Loading...