ट्रिपल मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा

0 34

सीतापुर– यूपी के सीतापुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां प्यार में धोखा खाए एक प्रेमी ने वफा का बदला न सिर्फ अपनी प्रेमिका से लिया। बल्कि, उसकी दोनों बेटियों को भी मौत के घाट उतार दिया। पुलिस की तहकीकात में भी यह साफ हुआ है कि आरोपी का मृतक विभा से एकतरफा प्यार था।

Related News
1 of 1,457

बताया जा रहा है कि मृतका के संबंध अन्य कई लोगों के साथ भी थे। एसपी आनंद कुलकर्णी ने ट्रिपल मर्डर की पूरी घटना का पर्दाफाश करते हुए बताया कि 14 जनवरी को हरगांव थाना क्षेत्र में नहर के किनारें दो बच्चियों के शव मिल थे। जिसके खुलासे के लिए टीम का गठन किया गया था। इसी बीच संदिग्ध आरोपी नवीन कुमार को गिरफ्तार कर उससे जानकारी ली गई तो सारे रहस्यों से परत दर परत पर्दा उठने लगा। एसपी ने बताया कि आरोपी नवीन कुमार गुप्ता का आना जाना मृतका विभा के घर लगा रहता था। यही नहीं आरोपी नवीन के द्वारा विभा के परिवार व बच्चों का खर्चा भी वहन किया जाता था। एसपी का यह भी कहना है कि इसी बीच विभा का लगाव नवीन गुप्ता से हटते हुए अन्य लोगों के प्रति बढ़ गया। जो कि आरोपी नवीन को नागवार गुजरा और नवीन ने एक ऐसी स्क्रिप्ट तैयार की जिससे मां के साथ-साथ उसके दो बच्चे भी मौत के घाट उतार दिए गए।

एसपी आनंद कुलकर्णी के मुताबिक़, आरोपी नवीन गुप्ता ने अपने साथी दिलीप, राहुल, मुकेश, जुबेर और पंकज के साथ मर्डर के योजना बनाई। 12 जनवरी को आरोपी विभा व उसकी बेटी आराध्या व आरना के साथ नैपालापुर चौराहे पर स्थित शर्मा मोबाइल शॉप पहुंचा। यहां पर आरोपियों ने कंप्यूटर के केबल और प्लास्टिक की रस्सी से विभा और उसकी दोनों बेटियों की हत्या कर दी।

रिपोर्ट- सुमित बाजपेयी,सीतापुर

Comments
Loading...