यूपीः BJP नेता के भाई को बदमाशों ने मारी गोली

0 354

लॉकडाउन में हापुड़ का पिलखुआ हॉट-स्पॉट में तब्दील हैजिससे पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। पिलखुआ में जगह-जगह बैरिकेडिंग कर रास्ते बंद किए हुए हैं। वहीं घर से बाहर निकलने वालों को पुलिस लगातार चालान कर रही है। उसके बावजूद भी पुलिस को खुली चुनौती देते हुए बेखौफ हथियारबंद बदमाशों ने भाजपा सभासद के भाई पर फायरिंग कर दी। बेखौफ बदमाश गोली मारकर मौके से आसानी से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें..पहली श्रमिक ट्रेन जम्मू से पहुंची हापुड़

दरअसल पिलखुआ कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 राणा पट्टी के सभासद सुशील तोमर के भाई दीपक तोमर गुरुवार देर रात खाना खाकर घर के बाहर टहल रहे थे कि तभी हथियारबंद बदमाश आए और उन पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोली दीपक तोमर के पेट में लगकर पार हो गई जिससे वह घायल होकर गिर गए।

वारदात को अंजाम देकर फरार…
Related News
1 of 824

वहीं बदमाश वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दीपक तोमर को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है। बड़ा सवाल यह है कि जब पूरा पिलखुआ हॉट- स्पॉट के कारण सील है तो उसके बावजूद भी बदमाश खुलेआम हथियार लेकर आए और भाजपा सभासद के भाई पर गोलियां बरसाकर आसानी से फरार भी हो गए।

बदमाशों की तरफ से यह पुलिस को खुली चुनौती है या फिर पुलिस की लापरवाही जिसके कारण बदमाश युवक को गोली मारकर आसानी के साथ मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें..किसानों में पाकिस्तानी टि़ड्डियों का खौफ, भारत के लिए बड़ा ख़तरा?

(रिपोर्ट- विकास कुमार, हापुड़)

Comments
Loading...