सड़क दुर्घटना में अपर आयुक्त की मौत

देवीपाटन मण्डल की आयकर विभाग की अपर आयुक्त गोंडा थी किरन मिश्रा

0 220

श्रावस्ती – इकौना पयागपुर मार्ग पर ग्राम मदारा के पास हुई एक सड़क दुर्घटना (accident) में देवीपाटन मण्डल की आयकर विभाग की अपर आयुक्त की मौत हो गई। इस दुर्घटना (accident) में मृतका के पति उपायुक्त रोजगार आजीविका मिशन श्रावस्ती व ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुए है।

ये भी पढ़ें..Corona मरीज़ों का डांस देख आप भी रह जाएंगे दंग

मंगलवार को अपराह्न करीब 11:30 पर इकौना थाना अंतर्गत मोहनीपुर पयाग पुर मार्ग पर मदारा प्राथमिक विद्यालय के पास सायकिल सवार को बचाने के चक्कर मे जनपद श्रावस्ती में राष्ट्रीय स्वतः रोजगार आजीविका मिशन श्रावस्ती के पद पर तैनात भरत कुमार मिश्रा का बोलोरो वाहन सड़क किनारे खाई में गिर गई। जिससे वाहन में सवार उनकी पत्नी किरन मिश्रा अपरायुक्त आयकर विभाग गोंडा की मौके पर ही मौत हो गयी ।

ड्राइवर की हालत नाजुक…
Related News
1 of 8

इस दुर्घटना (accident) में भरत कुमार मिश्रा व उनके ड्राइवर महेश यादव पुत्र अमीरका यादव निवासी टड़वा भिनगा को गंभीर चोट आई है । घटना की सूचना पर थाना इकौना की पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया। जहां ड्राइवर की हालत नाजुक देख कर उसे जिला हॉस्पिटल रिफर किया गया है।

बताया जाता है कि मृतका किरन मिश्रा अपने पति के पास जनपद श्रावस्ती के मुख्यालय भिनगा आयी थी। मंगलवार को दोनों अपने मूल निवास ग्राम जनपद अमेठी को जा रहे थे । घटना की सूचना पाकर डीएम यशु रुस्तगी, एसपी अनूप कुमार, एसडीएम इकौना राजेश मिश्रा, सीओ इकौना तारकेश्वर पांडेय सहित पुलिस विभाग के सभी अधिकारी सीएचसी पहुंच गए है।

ये भी पढ़ें..मेरठ में 13 और लोगों में Corana की पुष्टी

(रिपोर्ट- अनुराग पाठक, श्रावस्ती)

Comments
Loading...