बुलंदशहरः दरोगा ने दरोगा की गोली मारकर की हत्या

बुलंदशहर की बीबी नगर थाने की पुलिस ने आरोपी दरोगा को गिफ्तार कर लिया है..

0 209

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के बीबी नगर थाने में तैनात दरोगा (daroga) की साथी दरोगा ने  शनिवार सुबह गोली मारकर हत्याकर दी। घटना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसएसपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी दरोगा (daroga) को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें..मेरठः 8 विदेशी जमातियों को गिरफ्तर कर भेजा जेल

साथी दरोगा की रिवाल्वर से चली गोली

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक दरोगा (daroga) बीबी नगर थाने में तैनात विजेंद्र सिंह शुक्रवार देर रात अपने क्वार्टर पर ड्यूटी समाप्त करने के बाद सोने के लिए गए थे। वहीं उनके साथी दरोगा नरेंद्र की सर्विस रिवाल्वर से अचानक गोली चल गई, जो उनके पेट में लगी। इस घटना के बाद नरेंद्र लहूलुहान हालत में दरोगा विजेंद्र सिंह को अपनी निजी सेंट्रो कार से बीबी नगर के एक निजी हॉस्पिटल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई।

Related News
1 of 822
आरोपी दरोगा गिरफ्तार

सूचना मिलते ही मुख्यालय से एसएसपी संतोष कुमार सिंह व एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए। इस दौरान आरोपी दरोगा नरेंद्र मौके से फरार हो गया। जिसे पुलिस ने रात में ही गाजियाबाद जिले के मसूरी थानाक्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। मृतक दरोगा विजेंद्र सिंह गाजियाबाद जिले के मुरादनगर थानाक्षेत्र के गांव जलालाबाद का रहने वाला है, थाने पर उसकी बीते वर्ष 22 जुलाई को तैनाती हुई थी।

ये भी पढ़ें..मामूली विवाद में भाई ने बेटों के साथ मिल सगे भाई की कर दी हत्या

Comments
Loading...