दूसरी बार दुल्हन बनी काम्या पंजाबी, ब्वॉयफ्रेंड शलभ संग लिए सात फेर

0 26

मनोरंजन  डेस्क — टीवी की स्टार एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने ब्वॉयफ्रेंड शलभ डांग से शादी कर ली है। सोमवार दोपहर उनके आनंद कारज की रस्म गुरुद्वारे में पूरी हुई। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ चुकी हैं। इनमें 40 साल की काम्या ने ऑरेंज कलर का लहंगा पहना हुआ है। वहीं, शलभ गोल्डन शेरवानी में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने इसके साथ गोल्डन दुपट्टा कैरी किया है। इससे पहले शनिवार को कपल ने सगाई की और रविवार को उनकी हल्दी-मेहंदी की रस्म हुई थी।

Image result for दूसरी बार दुल्हन बनी काम्या पंजाबी

Related News
1 of 306

बता दें कि काम्या की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने बिजनेसमैन बंटी नेगी से शादी की थी। हालांकि, यह रिश्ता सिर्फ 10 साल ही चल पाया था। 2013 में कपल का तलाक हो गया। बंटी से काम्या की एक बेटी (आरा) है, जो अब उनके साथ ही रहती है।

Image result for दूसरी बार दुल्हन बनी काम्या पंजाबी

कुछ दिनों पहले एक न्यूज वेबसाइट से बातचीत में काम्या ने कहा था, “मैं शादी की तारीख और बाकी चीजों के बारे में खुलासा नहीं कर सकती। लेकिन हां प्लानिंग जारी है। बहुत ज्यादा उत्साह है और मैं अपने दोस्तों को पहले ही बोल चुकी हूं कि वे मेरी शादी में धूम मचाने के लिए तैयार रहें। मैं शलभ के साथ बहुत खुश हूं।” काम्या ने कहा था कि वे 40 साल की हैं और अपनी जिंदगी के अगले 40 साल शलभ के साथ बिताना चाहती हैं।

Comments
Loading...