अपने नये घर में सिफ्ट हुए वरुण धवन, खास मेहमान बनीं गर्लफ्रैंड नताशा!

0 13

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन मुंबई में एक आलीशान फ्लैट ले लिया है और वो इस घर में शि‍फ्ट भी हो गए हैं .इस फ्लैट का एक वीडियो भी सामने आया जिसमें वरुण फुल एक्साइटमेंट के साथ अभिनेता अनुपम खेर को अपना घर दिखा रहे थे.

Related News
1 of 306

पूजा के बाद वरुण ने अपने नए घर में पार्टी भी रखी जिसमें खास मेहमान बनी उनकी कथित गर्लफ्रेंड नताशा दलाल. इसके अलावा इसी पार्टी में अनुपम खेर सहित कई नाम चीन चहरे शामिल होने पहुंचे.बता दें कि इस फ्लैट को वरुण की मां लाली धवन ने डिजायन किया है.वहीं अनुपम खेर जो जुड़वा 2 में धवन के को-स्टार थे उन्होंने गृह प्रवेश पूजा अटेंड की और एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

इस वीडियो में वरुण अपने घर के हर कोने को दिखाते हुए नजर आ रहे हैं. अनुपम खेर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया- वरुण धवन ने मुझे अपने आलीशान घर का टूर करवाया. उसे मैं बचपन से देखता आ रहा हूं जब उसके गौरान्वित पिता डेविड धवन अपने वेस्पा स्कूटर पर यात्रा किया करते थे. कड़ी मेहनत का फल मिलता है. मां लाली धवन ने इंटीरीयर डिजायन किया है.गौरतलब है कि इस साल वरुण की दो फिल्में रिलीज हुईं और दोनों को ही दर्शकों की तरफ से ढेर सारा प्यार मिला

Comments
Loading...