बरेलीःमनचलों ने चलती ट्रेन से युवती को फेंका

0 29

बरेली –जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र में मनचलों का कहर उस वक्त देखने को मिला. जब चलती ट्रेन से मनचलों ने युवती को बाहर फेंक दिया. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रुप से घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं घटना के बाद से आरोपी मनचले मौके से फरार हो गए हैं.

Related News
1 of 11

बताया जा रहा है कि लखनऊ जा रही काठगोदाम एक्सप्रेस में गुरुवार शाम पीतांबरपुर स्टेशन के पास अंतिम बोगी में बैठी देवरिया जिले की युवती को अकेला देखकर एक शोहदा उससे छेड़खानी करने लगा। युवती ने विरोध किया तो शोहदे ने उसका मोबाइल छीन लिया और युवती को चलती ट्रेन से फेंक दिया। घायल युवती को ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। दरअसल 20 वर्षीय युवती पीलीभीत में असम रोड की एक मार्केटिंग कंपनी में नौकरी करती है। उसके पिता बाहर नौकरी करते हैं। पीलीभीत शिफ्ट होने के बाद वह पहली बार अपने गांव मां से मिलने जा रही थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Comments
Loading...