बाढ़ से बेहाल असम में भूकंप के तेज झटके

0 15

नई दिल्ली–भयानक बाढ़ का सामना कर रहे असम में शुक्रवार को दोपहर दो बजकर 51 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्रबिंदु अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला में था।

Related News
1 of 1,161

अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। अरुणाचल के अलावा असम और उत्तर पूर्व के कई राज्यों में भी झटके आए। दोपहर 2 बजकर 51 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई है। अरुणाचल, असम और उत्तर पूर्व के दूसरे राज्यों से जानमाल के किसी नुकसान की जानकारी नहीं है। बता दें कि बाढ़ के चलते असम में वैसे ही जनजीवन अस्त-व्यस्त है। ऐसे में भूकंप से झटकों से वहां लोग दहशत में हैं।

बाढ़ के चलते सुरक्षित स्थानों में ठहरे हुए लोग भूकंप के झटकों के कारण खुले मैदान की ओर भागने लगे। असम में कुछ सेकंड के लिए भूकंप के झटके महसूस किए गए। उधर बाढ़ के चलते असम बदहाल है। यहां 29 जिलों में हालात जस के तस बने हुए हैं। बाढ़ से अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है और 57 लाख लोग प्रभावित हैं।

Comments
Loading...