भज्जी की फैमिली फोटो पर गांगुली ने पहले किया कमेंट,फिर मांगी माफी

0 26

स्पोर्ट्स डेस्क– इंडियन स्पिनर हरभजन सिंह और पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली काफी पुराने दोस्त हैं। लेकिन हाल ही में गांगुली ने हरभजन सिंह की एक फैमिली फोटो पर कुछ ऐसा कमेंट कर दिया कि बाद में उन्होंने फिर माफी भी मांगी। कमेंट पर सॉरी बोलते हुए गांगुली ने ये भी कहा कि वो अब बूढ़े हो गए हैं। 

Related News
1 of 309

 

दरअसल, भज्जी ने वाइफ गीता बसरा और बेटी हिनाया के साथ गोल्डन टेम्पल का एक फोटो शेयर किया। इसी पर गांगुली ने कमेंट किया था। उन्होंने लिखा, ‘बेटा बहुत सुंदर है भज्जी, बहुत प्यार देना।’ लेकिन जैसे ही गांगुली को अपनी गलती का एहसास हुआ उन्होंने दूसरा ट्वीट कर दिया। इस बार गांगुली ने लिखा, ‘माफ कर देना, बेटी बहुत सुंदर है। गेटिंग ओल्ड भज्जी।’ इसके बाद हरभजन ने भी रिप्लाई किया, शुक्रिया दादा, लव टू सना, होप टू सी यू सून।’ गौरतलब है कि सना गांगुली की बेटी का नाम है।

Comments
Loading...