परीक्षा में नकल रोकने के लिए डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का औचक निरीक्षण

0 17

नोएडा — यूपी बोर्ड परीक्षाओं में नकल को रोकने के मकसद से शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के डीप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने सुबह दादरी क्षेत्र में दो इंटर कॉलेजों का औचक निरीक्षण किया।

Related News
1 of 1,458

इस दौरान उन्होंने दोनों कॉलेजों में चल रही बोर्ड परीक्षाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन बनाने का निर्देश दिया।

बता दें कि डिप्टी सीएम सुबह नोएडा के अग्रसेन इंटर कॉलेज और मिहिर भोज इंटर कॉलेज पहुंचे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों व केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बोर्ड परीक्षाओं का जायजा लिया। इससे पहले दिनेश शर्मा ने गुरुवार को गाजियाबाद में भी औचक निरीक्षण कर बोर्ड परीक्षाओं का जायजा लिया था।वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक पीके उपाध्याय ने बताया कि उपमुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान सभी चीजें सही पाई गई तथा कोई भी छात्र नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया।

Comments
Loading...