यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, बस में घुसी कार, 3 की मौत

0 185

मथुरा —  यमुना एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई. जबकि 9 लोग घायल हो गए. मृतकों में दो दिल्ली और एक कन्नौज के रहने वाले थे. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Related News
1 of 1,458

जानकारी के मुताबिक आगरा से नोएडा की तरफ जा रही तेज रफ्तार प्राइवेट स्लीपर बस थाना मांट क्षेत्र के माइल स्टोन 92 के पास अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई. इसी बीच पीछे से आ रही वैगनआर कार भी एक्सप्रेसवे पर पलटी बस से टकरा गई.

इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. माइल स्टोन 92 के पास हुए इस हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को क्रेन से हटवाया.

Comments
Loading...