अभिनेत्री मौसमी चटर्जी के घर में चोरी,मेड गिरफ्तार

0 23

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मौसमी चटर्जी के मुंबई स्थित घर में चोरी का मामला सामने आया है. मुंबई पुलिस ने सोमवार को चोरी के आरोप में मौसमी की मेड को गिरफ्तार किया गया है.

Related News
1 of 306

यहीं नहीं मेड के पास से चोरी के सोने के कंगन भी बरामद हुए हैं. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और अन्‍य सामान की बरामदगी की कोशिश कर रही है.

दरअसल मौसमी ने पिछले सप्‍ताह थाने में चोरी की एफआईआर दर्ज कराई थी. उन्‍होंने अपनी मेड पर शक भी जताया था. जिसके बाद पुलिस ने मेड सहित अन्‍य को लेकर छानबीन शुरू कर दी थी. हालांकि अभी तक कितना माल चोरी हुआ है उसका भी सही अनुमान नहीं लगाया जा सका है.

Comments
Loading...