क्रिसमस पर 20 ईसाइयों ने किया धर्म परिवर्तन

0 52

मैनपुरी — उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में मंगलवार को क्रिसमस के दिन 20 इसाईयों के धर्म परिवर्तन प्रशासन में हड़कंप मच गया है.

Related News
1 of 1,458

बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ईसाई बन चुके तीन दलित हिन्दू परिवारों ने फिर से धर्म परिवर्तन कर लिया है.वे हिंदू बन गए हैं. एक कार्यक्रम के दौरान हवन यज्ञ के बाद शुद्धीकरण कर उन्हें हिन्दू धर्म में दीक्षित किया गया.

दरअसल मामला थाना औछा के ग्राम नगला राम सिंह का है. यहां के तीन परिवार पूर्व में ईसाई बन गए थे. वे समय समय पर गांव में ईसाई धर्म के कार्यक्रम भी करते थे. वहीं विहिप, बजरंग दल और हिन्दू धर्माचार्यों के समझाने के बाद ये परिवार हिन्दू धर्म में आने के लिये तैयार हो गए और उन्होंने एक बार फिर हिन्दू धर्म में आस्था जताई.

Comments
Loading...