बजरंग दल के प्रदेश संयोजक ने खाकी के साथ की बदसलूकी

0 21

मेरठ–मेरठ में बजरंग दल प्रदेश संयोजक बलराज डूंगर व विश्व हिंदू परिषद के गोपाल शर्मा ने की खाकी के साथ बदसलूकी की। जानकारी के मुताबिक आज बजरंग दल के कार्यकर्ता डीएम से मिलने डीएम ऑफिस पहंचे थे। 

Related News
1 of 1,458

इस दौरान कार्यकर्ता अपनी गाड़ी लेकर आगे की ओर जाने लगे तो वहीं तैनात पुलिकर्मियों ने उन्हे रोका। इस पर प्रदेश संयोजक बलराज डूंगर व विश्व हिंदू परिषद के गोपाल शर्मा ने उनके साथ बदसलूकी की। पुलिस कर्मियों ने कह की डीएम के ही आदेश है कोई निजि वाहन यहा से आगे नहीं जायेगा। इस पर कार्यकर्ताओं ने पुलिस कर्मियों को जमकर हड़काया और कहा जानते नहीं ये बजरंगदल की गाड़ी है। इतना ही नहीं दल पर यह आरोप भी है की इस दौरान कार्यकर्ता पुलिस वालों की वर्दी तक पर हाथ डालने को तैयार दिखे। 

Comments
Loading...