आज का भाग्यफलः9 मई 2019

0 21

मेष– समाजसेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। मेह‍नत का फल प्राप्त होगा। नए काम मिलेंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। भरपूर प्रयास करें। मान-सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। जीवन सुखमय व्यतीत होगा।

वृष– भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। शुभ सूचना प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। आवश्यक वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

मिथुन– रोजगार प्राप्ति के लिए किसी विशिष्ट व्यक्ति का सहयोग लेना पड़ सकता है। सफलता प्राप्त होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। कोई बड़ा काम सहज ही होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यस्तता के चलते थकान व कमजोरी रह सकती है। समय का लाभ लें।

कर्क– फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कर्ज लेना पड़ सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। आय में निश्चितता रहेगी। नौकरी में अधिकारी अधिक की अपेक्षा करेंगे। वाणी में हल्के शब्दों का प्रयोग न करें।

सिंह– डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। भरपूर प्रयास करें। जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शुभ समय।

Related News
1 of 563

कन्या– कोई पहले बनाई गई योजना फलीभूत होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। दूसरों की सहायता कर पाएंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। नए काम मिलेंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धनार्जन होगा।

तुला– व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। लाभ के अवसर हाथ आए आएंगे। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी। अध्यात्म में रुचि रहेगी। किसी साधु-संत का आशीर्वाद मिल सकता है। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। जोखिम न लें।

वृश्चिक– चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि की आशंका है। विवाद को बढ़ावा न दें। जल्दबाजी से लिए गए निर्णय पछतावे का कारण बन सकते हैं। लेन-देन में धोखा खा सकते हैं। आय में निश्चितता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। नौकरी में अधिकारी अधिक अपेक्षा करेंगे।

धनु– किसी बड़ी समस्या का हल किसी बाहरी व्यक्ति के सहयोग से होगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। बेचैनी रहेगी। किसी भी तरह की बहस में हिस्सा न लें। चोट व रोग से बचें। निवेश शुभ रहेगा।

मकर– उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रतिद्वंद्वी रास्ता छोड़ देंगे। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। भरपूर प्रयास करें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रसन्नता रहेगी।

कुंभ– पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। मनपसंद व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मन में नए विचार आएंगे। विवेक से कार्य करें। कुसंगति से बचें। व्यापार अच्छा चलेगा।

मीन– पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दौड़धूप अधिक होगी। बुरी सूचना मिल सकती है। दूसरों की बातों में न आएं। जीवनसाथी और मित्रों के सहयोग से बाधा दूर होगी। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। जल्दबाजी बिलकुल न करें।

Comments
Loading...