मायावती के जन्मदिन के केक पर टूट पड़े कार्यकर्ता, जमकर हुई मारपीट

0 17

अमरोहा–कल बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपना 63वां जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से मनाया। लेकिन बसपा की मुखिया मायावती के जन्मदिन पर अमरोहा में आयोजित एक कार्यक्रम में उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब लोग बुरी तरह से केक पर झपट पड़े। 

Related News
1 of 1,457

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में भी बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मायावती के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें 63 किलो का केक ऑर्डर किया गया, लेकिन समर्थकों ने उसे बर्बाद कर दिया। समर्थक केक कटने के बाद मिलने का इंतजार किए बिना ही उसे पर सीधे टूट पड़े और उन्होंने केक लूटना शुरू कर दिया।लोग दोनों हाथों से जितना मौका मिला, केक उठाते रहे। इस दौरान केक के पास मौजूद कुछ लोगों ने केक लूटने वाले समर्थकों को दूर हटाने की कोशिश की। 

बसपा समर्थकों की यह हरकत कैमरे में कैद हो गई। इस वाकये का वीडिया भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर कई तरह के कमेंट लोग कर रहे हैं।

Comments
Loading...