आज का भाग्यफलः29 मई 2019

0 21

मेष– कोई अप्रत्याशित खर्च होगा। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। गुम या चोरी हो सकती है। आय में कमी हो सकती है। कार्य में विलंब होने से तनाव रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय बनी रहेगी।

वृष– किसी के उकसाने में न आएं। आंखों को चोट व रोग से बचाएं। व्यावसायिक यात्रा हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे। निवेश से लाभ होगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी।

मिथुन– किसी के बारे में चिंता अधिक रहेगी। भय बना रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। थकान व कमजोरी रह सकती है। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। दूसरों की सहायता करने का मौका प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क– अध्यात्म में रुचि रहेगी। किसी साधु-संत का आशीर्वाद मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के कामों में अनुकूलता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खराब हो सकता है। निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।

सिंह– वाहन, मशीनरी व अग्नि के कार्यों में लापरवाही न करें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। बनते कामों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी कार्य से धनलाभ हो सकता है। व्यापार अच्‍छा चलेगा।

Related News
1 of 563

कन्या– दांपत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। परिवार में कोई आनंददायक कार्यक्रम हो सकता है। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। किसी विवाद में विजय मिल सकती है। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे।

तुला– भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्‍त लाभदायक रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। किसी विवाद में विजय मिलेगी। लोग प्रभावित होंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

वृश्चिक– स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थी वर्ग को शैक्षणिक कार्य में सफलता मिलेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। नौकरी में नया कार्य कर पाएंगे। प्रसन्नता रहेगी।

धनु– कोई पुराना रोग उभर सकता है। कार्य का नुकसान हो सकता है। विवाद का अवसर न आने दें। किसी के उकसाने में न आएं। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। आय बनी रहेगी।

मकर– प्रयास सफल रहेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। असहाय लोगों की सहायता कर पाएंगे। मानसिक शांति रहेगी। संतति पक्ष से अध्ययन तथा स्वास्थ्य संबंधी चिंता रह सकती है। लाभ होगा।

कुंभ– घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यस्तता रहेगी। थकान रह सकती है। किसी विशिष्ट व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। लाभ होगा।

मीन– बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी।

Comments
Loading...