आज का भाग्यफलः23 मार्च 2018

0 15

मेष– बिछड़े साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे।

 वृष– यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। पूर्व कर्म फलीभूत होंगे।

मिथुन– वस्तुएं संभालकर रखें। व्ययवृद्धि होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। जोखिम व जमानत के कार्य न करें। प्रियजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

कर्क– रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। चिंता में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

सिंह– कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। योजना फलीभूत होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रमाद न करें। कार्यकुशलता बढ़ेगी।

Related News
1 of 564

कन्या– राजकीय बाधा दूर होकर लाभ के अवसर बढ़ेंगे। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। दौड़धूप रहेगी। रुके हुए काम समय पर होने की संभावना है।

तुला– वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कार्य में बाधा संभव है। विवाद न करें। आय में कमी होगी। प्रियजनों से पूरी मदद मिलेगी।

वृश्चिक– राजकीय सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। धन प्राप्ति के योग हैं।

धनु– परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें।

मकर– स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय सामान्य चलेगा।

कुंभ– बुरी सूचना मिल सकती है। दौड़धूप अधिक रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। नकारात्मकता रहेगी। भूमि-आवास की समस्याओं में वृद्धि होगी।

मीन– यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। कम प्रयास से कार्यसिद्धि होगी। सम्मान बढ़ेगा। जोखिम न लें। आर्थिक चिंता रहेगी।

Comments
Loading...