आज का भाग्यफलः13 जनवरी 2018

0 18

मेष– जोखिम उठाने व जल्दबाजी से बचें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

 

वृष- कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ होगा।

मिथुन– रोजगार में वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। चोट व रोग से बचें। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी।

कर्क– विवाद न करें। शत्रु परास्त होंगे। व्यस्तता रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे।

सिंह– बुरी सूचना मिल सकती है। भागदौड़ रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। जल्दबाजी व विवाद से बचें। लाभदायी योजनाएं हाथ में आएंगी।

Related News
1 of 563

कन्या- रुके कार्य बनेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। धनार्जन होगा। आलस्य रहेगा। प्रसन्नता रहेगी।

तुला– क्रोध पर नियंत्रण रखें। उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वाभिमान रहेगा। व्यापार में अच्छा लाभ पाएंगे।

वृश्चिक– यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। अचानक लाभ होगा। रोजगार मिलेगा। कुसंगति से हानि होगी। कोई रुका काम बनने से प्रसन्नता होगी।

धनु– व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। जल्दबाजी न करें। वाहनादि चलाते समय सावधानी रखें।

मकर– यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। रुका हुआ धन मिल सकता है। चिंता रहेगी। प्रमाद न करें। भूमि विवाद की आशंका रहेगी।

कुंभ– प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी। धनलाभ होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। रुकी रकम प्राप्त होगी।

मीन– राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धन प्राप्ति सुगम होगी। आजीविका के क्षेत्र में उन्नति होगी।

 

Comments
Loading...