मानसिक रूप से अस्वस्थ बुजुर्ग महिला के साथ युवक ने की दरिंदगी, पीड़िता की हालत देख कांप जाएगी रूह

देश में महिलाओं और बच्चियों के साथ हो रहे दुष्कर्म रुकने के बजाय दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं।

देश में महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म रुकने के बजाय दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। क्योंकि एक मानसिक रूप से अस्वस्थ बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक यह घटना उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले का बताया जा रहा है। वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपी ने महिला को उसके घर उठाकर खेत में जाकर दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

बुजुर्ग महिला के साथ युवक ने किया दुष्कर्म:  

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजीव बाजपेयी ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, ‘थाना मिर्जापुर अंतर्गत एक गांव में 70 वर्षीय वृद्ध मानसिक रूप से अस्वस्थ है। आरोपी ने आधीरात में महिला को उसके घर से उठाकर खेत में ले गया और उसके साथ रेप किया। परिवार के लोग रातभर वृद्धा को ढूंढ़ते रहे। वहीं काफी तलाश करने के बाद वृद्धा को बुधवार सुबह एक खेत में खून से लथपथ और अचेत अवस्था में पाया गया।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार:

पुलिस के अनुसार  जब वृद्धा के परिजन उसे खेत से उठाकर गांव में ले जा रहे थे। उस दौरान आरोपी रजनीश भी मौके पर दिखा और उसके कपड़ों पर खून लगा था। जिससे ग्रामीणों को रजनीश पर शक हो गया और उसे पकड़ लिया। उसके बाद उससे पूछताछ की तो उसने घटनाक्रम के बारे में सब कबूल कर लिया। फिर पुलिस ने आरोपी रजनीश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लेकिन पीड़ित वृद्धा की हालत गंभीर होने की वजह से राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

 

भी पढ़ें..IPL 2022 के लिए सज चुके हैं मैदान, जानिए कल कितने बजे से शुरू होगा टूर्नामेंट

ये भी पढ़ें..BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने किया ऐलान, कब, कहां सजेगा आईपीएल मेगा ऑक्शन का बाजार 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

70 Year Old Woman raped70 साल की महिला से रेपShahjahanpurShahjahanpur Crime newsShahjahanpur Elderly Woman RapedShahjahanpur Policeup newsuttar pradeshउत्तर प्रदेश में महिला से रेपबुजुर्ग महिला से रेपयूपी न्यूजशाहजहांपुरशाहजहांपुर में महिला से रेप
Comments (0)
Add Comment