‘भाजपा का पाप उसे ले डूबेगा’- प्रमोद तिवारी

0 14

प्रतापगढ़– 23वें राष्ट्रीय एकता महोत्सव में पहुचे कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने इलाहाबाद में हुई दलित छात्र की हत्या पर कहा कि-‘ सैकड़ो के बीच मे एक बच्चे की जान गई। इससे ज्यादा क्या कानून व्यवस्था पर तमाचा होगा।’

Related News
1 of 653

प्रमोद ने दावा किया सूबे के उप चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह तैयार है। उप चुनाव में कांग्रेस या उसके सहयोगी जीतेंगे। भाजपा का पाप उसे ले डूबेगा। देश मे विकल्प सिर्फ कांग्रस है। मध्य प्रदेश में चुनाव चल रहा है इसका नतीजा कांग्रेस के पक्ष में जायेगा। बता दें बाबा घुइसरनाथ धाम में 23वें राष्ट्रीय एकता महोत्सव के पहले दिन मंगलवार को नेहरू युवा केंद्र के कलाकारों ने मंच संभाला था। कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोग मंत्रमुग्ध हो गए थे ।

(रिपोर्ट -मनोज त्रिपाठी , प्रतापगढ़ )

Comments
Loading...