AUS vs ZIM Live Score: ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से रौंदकर जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप में किया बड़ा उटलफेर

126

AUS vs ZIM Live Score: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकालबे में ज़िम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हरा दिया। टी20 विश्व कप में यह दूसरी बार है जब ज़िम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया हो हराया हो। इससे पहले 2007 में भी लीग स्टेज में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। इस तरह दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया को रौंद कर जिम्बाब्वे ने इतिहास रच दिया। जिम्बाब्वे की जीत के हीरो तेज़ गेंदबाज़ ब्लेसिंग मुज़ारबानी और ब्रैड इवांस थे। ब्लेसिंग मुज़रबानी (Blessing Muzarabani) ने अपने चार ओवर में सिर्फ़ 17 रन दिए और चार बल्लेबाज़ों को आउट किया।

AUS vs ZIM Live Score: मुज़राबानी रहे हीरो

इस मैच ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए ज़िम्बाब्वे ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 169 रन बनाए। जवाब में, ऑस्ट्रेलिया 19.3 ओवर में 146 रन पर ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैट रेनशॉ 65 और ग्लेन मैक्सवेल 31 को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज ज़िम्बाब्वे के गेंदबाजों के सामने नहीं टिक सका। टिम डेविड और कैमरन ग्रीन तो खाता भी नहीं खोल पाए। वहीं मार्कस स्टोइनिस (6), ट्रैविस हेड (17), और जोश इंग्लिस (8) अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाए। ज़िम्बाब्वे के लिए ब्लेसिंग मुज़राबानी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। जबकि ब्रैडली इवांस ने 3 विकेट झटके।

ब्रायन बेनेट तूफानी पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए ज़िम्बाब्वे ने ब्रायन बेनेट (Brian Bennett) ने 56 बॉल पर खेली गई नाबाद 64 रनों की पारी के दम पर 169 बनाए। ब्रायन बेनेट की यह T20 वर्ल्ड कप में पहली हाफ-सेंचुरी और T20 इंटरनेशनल में उनका कुल 11वां अर्धशतक था। उनके अलावा, तदिवानाशे मारुमानी और रयान बर्ल ने 35-35 रन बनाए। जबकि कप्तान सिकंदर रजा ने 13 गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्कस स्टोइनिस और कैमरन ग्रीन ने एक-एक विकेट लिया।

Related News
1 of 366

जिम्बाब्वे की प्लेइंग-XI: डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर),ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजाराबानी, रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-XI: कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, ट्रेविस हेड (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, नाथन एलिस, एडम जैंपा, मैथ्यू कुहनेमान, बेन ड्वार्शियस।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...