शादी में गई छह साल की मासूम के साथ युवक ने किया रेप, बेसुध हाल में मिली बच्ची

उत्तर प्रदेश के वाराणसी क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

0 1,056

उत्तर प्रदेश के वाराणसी क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक छह साल की नाबालिग बच्ची के साथ 27 साल के युवक ने दरिंदगी से रेप किया। बच्ची के बेसुध अवस्था में मिलने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। वही बच्ची के घर वालों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।  आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पाक्सो सहित दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन करना शुरू कर दी है।

दादी के साथ शादी में गई थी मासूम बच्ची:

पीड़ित परिजनों के अनुसार, मुहल्ले में ही प्राथमिक विद्यालय के पास शादी का कार्यक्रम था। वहीं पर दादी के साथ छह साल की मासूम बच्ची भी शादी में गई थी। उसी समय आरोपी निसार वहां आया और बच्ची को घुमाने के बहाने ले गया।  फिर उसके साथ जबरन रेप किया। जब लोगों ने बच्ची को ढूंढना शुरू किया तो मासूम बेसुध हाल में मिली और आरोपी निसार मौके से फरार हो गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एडीसीपी वरुणा ने पुलिस की टीमें गठित की है और उसके परिवार के कुछ सदस्यों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

दुष्कर्म को अंजाम देकर मौके से फरार आरोपी:

Related News
1 of 1,610

मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है।  घटना के बाद परिजनों ने सिगरा थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी और पुलिस ने पाक्सो, दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही एडीसीपी वरुणा प्रबल प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंच छानबीन की। शादी समारोह के दौरान लगे सीसी टीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। वही पीड़ित बच्ची के परिजनों से भी घटना की जानकारी ले रही।

 

ये भी पढ़ें..प्‍यार की सजा: पापी पिता ने बेटी से पहले पूछा- शादी क्यों की? फिर किया रेप और मार डाला

ये भी पढ़ें.. ढ़ाबे पर थूक लगाकर रोटी बनाता था ये शख्श, वीडियो हुआ वायरल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...