ये बड़ी बात कहकर पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने छोड़ा बीजेपी का दामन…

0 17

नई दिल्ली– बीजेपी के वरिष्ठ नेता और अटल सरकार में वित्त मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने बीजेपी छोड़ने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है। मैं किसी पार्टी में नहीं जाऊंगा लोकतंत्र को बचाने के लिए आंदोलन करूंगा।

Related News
1 of 653

वहीं यशवंत सिन्हा ने कहा कि आज मीड‍िया सरकार के ख‍िलाफ खबरें नहीं दिखाता। यशवंत सिन्हा ने कहा कि दलगत राजनीति से संन्यास ले रहा हूं साथ ही बीजेपी से रिश्ते खत्म भी कर रहा हूं। पीएम मोदी पर इशारे-इशारे में निशाने साधते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा कि अपने भाषण के दौरान जानबूझकर मित्रों नहीं कह रहा हूं। सिन्हा ने इसी साल 30 जनवरी को राष्ट्र मंच के नाम से एक नए संगठन की स्थापना की थी। तब उन्होंने कहा था कि यह संगठन गैर-राजनीतिक होगा और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करेगा। शनिवार को कई विपक्षी दलों के नेताओं के साथ मीटिंग के बाद यशवंत सिन्हा ने यह फैसला लिया है। 

1998 में पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए यशवंत सिन्हा अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वित्त मंत्री थे। यही नहीं पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 1990 से 1991 तक चली सरकार में भी वह वित्त मंत्री थे। 

Comments
Loading...