पीएम मोदी के नाम पत्र लिखकर छात्र ने की आत्महत्या,ये थी वजह…

0 15

न्यूज डेस्क — पीएम मोदी के खिलाफ बयानों की बौछार तो जारी ही है इस बीच खबर आ रही है कि एक लड़के ने अपनी आत्महत्या से पहले पीएम मोदी से अपने मन की बात कही है. उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि आत्महत्या के बाद अंतिम संस्कार का हक उसके पिता को न दिया जाए.

Related News
1 of 1,162

उसने पीएम मोदी से अपील की है कि तमिलनाडु में शराब को पूरी तरह से बैन कर दिया जाए.जानकारी के अनुसार यह मामला तमिलनाडु के तिरुनवेली क्षेत्र का है. जहां 12वीं कक्षा में पढने वाले छात्र नमक्कल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. उसने आत्महत्या से पहले प्रदेश के सीएम और पीएम मोदी के नाम खत लिखकर राज्य में शराब बैन करने की अपील की है. साथ ही कहा है कि उसके पिता को कोई हक नही है कि वह मेरी लाश को हाथ लगाए इसलिए मेरा अंतिम संस्कार किसी और रिश्तेदार के हाथों करवा दिया जाए.

Comments
Loading...