पाला बदलते ही कांग्रेस प्रत्याशी के बिगड़े बोल, कहा- भाजपा दंगाई पार्टी

0 34

बहराइच– कभी भाजपा का गुणगान करने वाली महिला सांसद ने पाला बदलते ही अपने तेवर को भी बदल लिया है। भगवा वस्त्र धारण करने वाली कांग्रेसी प्रत्यासी को अब भाजपा की नीति देश विरोधी लगने लगी है। 

Related News
1 of 653

आज पांचवे चरण चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट में नामांकन करने पहुंची कांग्रेस प्रत्याशी सावित्रीबाई फुले ने भाजपा के नेताओं पर जमकर प्रहार किया। सावित्रीबाई फुले ने कहा कि भाजपा के लोग हिंदू मुस्लिम के बीच दंगा करा कर सत्ता पाना चाहते हैं। ये केवल भारत पाकिस्तान की बात करते हैं । भाजपा संविधान विरोधी पार्टी है। भाजपा के लोग एक दूसरे को लड़ाना चाहते हैं । RSS की सरकार भारत मे अमन चैन नही रहने देना चाहती है। नामांकन के दौरान सावित्री बाई फुले ने हज़ारों समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन भी दिखाया।

इस दौरान कांग्रेस की तरफ से समूचे शहर में बड़ी रैली निकाली गई, जिसमे हज़ारों की संख्या में समर्थक उपस्थित रहे। वहीं नामांकन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता आचार संहिता का धज्जियां उड़ाते हुए नरेंद्र मोदी को चौकीदार चोर का नारा लगाते हुए सीधे माँ की गाली तक उतर आए। हालांकि इस नारे को सुनने के बाद भी जिला प्रशासन चुप्पी साधे रहा । 

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)

Comments
Loading...