महिला मंत्री ने दी कांग्रेसियों को सलाह-‘ सबूत छोड़ ढूंढो बहू ‘

0 30

बहराइच– देश मे लोकसभा चुनावों को लेकर हर सत्ताधारी पार्टी भाजपा व विपक्षी दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है । इसी कड़ी में आज भाजपा महिला मोर्चे के सम्मेलन में हिस्सा ले रही प्रदेश की भाजपा सरकार में मंत्री अनुपमा जायसवाल कांग्रेस नेताओं की और से हर बात पर सबूत मांगने को लेकर तंज कसते हुये कहा कि…

Related News
1 of 653

सबूत छोड़ बहू ढूंढना शुरू करो वरना आगे चलकर किसकी गुलामी करोगे उन्होंने इस मौके पर सपा बसपा गठबंधन पर भी जमकर हमला बोला । नगर के माल गोदाम रोड पर स्थित एक बैंक्वेट हाल में आज जिला महिला मोर्चा की और से चुनावी तैयारियों को लेकर सम्मेलन का आयोजन किया गया था । जहां पर मुख्य अतिथि सदर विधायिका व प्रदेश सरकार में  मंत्री अनुपमा जायसवाल ने कांग्रेस व राहुल गांधी पर जमकर प्रहार किया । उन्होंने कांग्रेस नेताओं को सीख देते हुये कहा की कभी उड़ी तो कभी पुलवामा पर सबूत मांगना छोड़कर बहू ढूंढना शुरू कर दो वरना अगली पीढ़ी में किसकी गुलामी करोगे । 

एक सवाल के जवाब में उन्होंने वसीम रिजवी के द्वारा प्रियंका गांधी के फिल्मों में काम करने वाले बयान को गलत बताते हुये कहा कि ऐसे बयान गलत हैं । महिला का सम्मान होना चाहिये । इस मौके पर जिला महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रज्ञा त्रिपाठी , जिलाध्यक्ष श्याम करन , राहुल राय , ममता गुप्ता , उर्मिला शुक्ला समेत हजारों की संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं । 

(रिपोर्ट- अनुराग पाठक, बहराइच ) 

Comments
Loading...