फतेहपुर में 4 बेटियों के साथ महिला ने की आत्महत्या,ये थी बड़ी वजह

0 119

फतेहपुर –उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आने हड़कंप मच गया। यहां एक महिला ने अपनी चार बेटियों के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली। वहीं कई दिनों से घर का दरवाजा बंद था। शनिवार सुबह घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो वहां 5 लोगों के शव पड़े थे। बताया जा रहा है कि पति के नशे की लत के कारण महिला परेशान थी। पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा भी होता रहता था।

मृतक महिला श्यामा की चारों बेटियां- फाइल फोटो

Related News
1 of 945

बता दें कि शांति नगर निवासी राम भरोसे एक ढाबे पर काम करता है। वह नशे का आदी है। चार दिन पहले उसका पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद से वह गायब है। कई दिनों से घर का दरवाजा बंद था। परिवार के लोग बाहर नहीं दिखाई दिए। घर से बदबू आने से लोगों ने पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद पुलिस अंदर गई तो राम भरोसे की पत्नी श्यामा (40), उसकी बेटियां पिंकी (21), प्रियंका (14), वर्षा (13) और ननकी (10) के शव मिले। कमरे में जहर की पुड़िया भी मिली है।

दरअसल श्यामा देवी निरंकारी बालिका इंटर कॉलेज में रसोइया का काम करती थी। राम भरोसे जो कमाता उसे नशे में खर्च कर देता। श्यामा ही गृहस्थी का खर्च चला रही थी। चारों बेटियों की पढ़ाई समेत पूरी जिम्मेदारी भी उठा रही थी। रामभरोसे आए दिन घर में झगड़ा करता था। पड़ोसियों का कहना है- रामभरोसे नशे के लिए अक्सर श्यामा से पैसे मांगता और न देने पर मारपीट करता था।

Comments
Loading...