BJP नेता की नाबालिग बहन की रेप के बाद हत्या, इस नेता पर लगा आरोप

आरोप है कि सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC)  नेता फिरोज अली ने वारदात को अंजाम दिया है..

0 304

भाजपा नेता की एक 16 वर्षीय बहन को अगवा कर रेप के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। आरोप है कि सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC)  नेता फिरोज अली ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं सड़क जामकर जमकर प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें..असलहों का खुलेआम प्रर्दशन पुलिस के लिए बना चुनौती

बता दें कि यह चौकाने वाली घटना पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर की यहां भाजपा के बूथ अध्यक्ष की बहन को उसके घर से कथित रूप से अगवा किया गया। रविवार (जुलाई 19, 2020) सुबह उसकी अस्पताल में मौत हो गई।

मुख्यमंत्री ममता पर साधा निशाना…

मामले में बीजेपी बंगाल ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “चोपरा में 16 वर्षीय एक लड़की का फिरोज अली नाम के एक शख्स ने रेप किया। उसकी आज सुबह मौत हो गई। क्या उसने स्थानीय भाजपा बूथ अध्यक्ष की बहन होने की कीमत चुकाई? और दुख की बात है कि एक महिला मुख्यमंत्री द्वारा शासित राज्य लड़कियों की सुरक्षा नहीं कर सकता।”

अपहरण कर किया रेप…
Related News
1 of 2,499

वहीं पीड़िता के परिजनों के मुताबिक नाबालिग रविवार सुबह अपने घर के बगल में शौच के लिए गई थी। उसी समय दरिंदों ने कथित तौर पर उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद पीड़िता को सोनारपुर ग्राम पंचायत में चोपरा के पास एक खाली जगह पर ले जाया गया और वहाँ उसके साथ बलात्कार किया गया।

फिर बदमाश लड़की को वहीं छोड़कर फरार हो गए। बाद में आरोपितों पर पीड़िता को जहर देकर मारने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया गया। उधर बेहोशी की अवस्था में मिली पीडिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बंगाल

पुलिस की पहुंच से दूर आरोपी…

इस घटना के लिए भाजपा ने तृणमूल कॉन्ग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने मौके से एक पर्स, आधार कार्ड, मोबाइल फोन बरामद किया है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक साइकिल भी मिली। इस संबंध में इस्लामपुर के पुलिस अधीक्षक सचिन मक्कड़ ने कहा, ”मैं जाँच कर रहा हूँ। दोषियों की तलाश जारी है।”

ये भी पढ़ें..BJP विधायक की हत्या ! सड़क किनारे लटकता मिला शव…

Comments
Loading...