VIDEO:सूट-सलवार छोड़,सपना चौधरी ने जींस टॉप में जमकर लगाए ठुमके

0 48

मनोरंजन डेस्क — लोकप्रियता के मामले में कई हस्तियों को पीछे छोड़ चुकी हरियाणवीं सिंगर और डांसर सपना चौधरी जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।

सपना चौधरी की फिल्म दोस्ती के साइड इफेक्ट्स इस वेलेंटाइन डे रिलीज हो रही है। इस फिल्म का ट्रेलर, टीजर और गाना यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। अब इस फिल्म का एक नया गाना फट्‌टे फाड़ दे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Related News
1 of 306

 इस गाने की सबसे खास बात ये है कि इसमें सपना चौधरी सलवार-सूट में नहीं बल्कि जींस टॉप में ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। सपना पर वेस्टर्न लुक काफी जम रहा है। ये गाना किसी कॉलेज के बैकग्राउंड में शूट किया गया है। 

इस गाने में सपना चौधरी भी कॉलेज स्टूडेंट की तरह नजर आ रही हैं। गाने में डांस करते हुए सपना चौधरी कॉलेज इलेक्शन के लिए कैंपेन भी कर रही हैं। इस गाने को शदाब फरीदी और असीज़ कौर ने अनी आवाज दी है और दीपक नूर ने इसे लिखा है। इस गाने को अब तक सात लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। 

 

Comments
Loading...