BJP प्रत्याशी के समर्थन में विजय संकल्प रैली, विपक्षियों पर जमकर बोला हमला

0 22

बदायूं–बदायूँ लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य के समर्थन में आज विजय संकल्प रैली का आयोजन किया, जिसमें संघमित्रा मौर्य और उनके पिता स्वामी प्रसाद मौर्य ने जनता को संबोधित किया।

संघमित्रा मौर्य और स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा, बसपा कांग्रेस पर जमकर हमले किए। बदायूँ से भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य ने कहा कि पूरे विपक्ष को सपने में मोदी जी ही नज़र आते हैं। इसीलिए अपने अस्तित्व को बचाने के लिए पूरा विपक्ष एक होकर मोदी जी को हराने के सपना देख रहा है, लेकिन देश की जनता मोदी जी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प ले चुकी है।

Related News
1 of 653

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव पर हमला करते हुए संघमित्रा मौर्य ने कहा कि धर्मेंद्र यादव तो कुछ नही हैं मैं तो इनके बाप (मुलायम सिंह) को भी मैनपुरी में डराकर आयी हूँ। उन्होंने कहा कि जब मैंने मैनपुरी में पहली रैली में ही मुलायम सिंह को ललकारा था तो उन्होंने मेरे ऊपर एफआईआर करा दी थी। धर्मेंद्र यादव पर तंज करते हुए उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र यादव नामांकन कराने के बाद नाम बापिस लेकर बीजेपी में आ जाएं तो उन्हें भाजपा में शामिल कर लिया जाएगा।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि उनकी दादी ने भी गरीबी हटाओ का नारा दिया था और आज वो भी नारा दे रहे हैं, लेकिन कांग्रेस लोगों से छलावा करती है। कांग्रेस भ्र्ष्टाचार का पर्याय बन चुकी है। राहुल गांधी की घोषणा ढपोरशंखी घोषणा है, घोषणा तो करते हैं लेकिन देते कुछ नही हैं। प्रियंका गांधी पर तंज करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रियंका कुछ भी कर लें लेकिन इनकी नौटँकी को जनता ने समझ लिया है, इनके सारे नाटक और छलावे को जनता नकारेगी।

(रिपोर्ट- राहुल सक्सेना, बदायूं )

Comments
Loading...