दिव्यांगजन पुनर्वास के लिए यूपी को मिला सर्वोत्तम राज्य का राष्ट्रीय पुरस्कार

0 25

लखनऊ–केन्द्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजन पुनर्वास के क्षेत्र में उत्तर प्रदेष को सर्वोत्तम राज्य का पुरस्कार प्रदान किया गया।

इसके अतिरिक्त दो अन्य श्रेणियों में भी उत्तर प्रदेष को पुरस्कृत किया गया। उक्त पुरस्कार विश्व दिव्यांगजन दिवस के मौके पर आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में उपराष्ट्रपति एम0 वेंकैया नायडू द्वारा प्रदान किये गये।

Related News
1 of 479

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेष के अपर मुख्य सचिव श्री महेश कुमार गुप्ता ने प्रदेश सरकार की तरफ से यह पुरस्कार प्राप्त किए। सर्वश्रेष्ठ पुनर्वास सेवायें उपलब्ध कराने के लिए वाराणसी जनपद को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार वाराणसी के जिला दिव्यांग अधिकारी श्री राजेश मिश्रा द्वारा ग्रहण किया गया। इसके अतिरिक्त सुश्री शबीना सैफी लखनऊ, सुश्री विदिषा गाजियाबाद, सुश्री सीमा तिवारी झांसी एवं सुश्री प्रियंका देवी लखनऊ को अन्य श्रेणियों में राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किये गये।

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव श्री महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सुगम्य भारत अभियान के क्रियान्वयन के लिए उत्तर प्रदेश को सर्वाेत्तम राज्य का राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया है। इसके अतिरिक्त विभाग की वेबसाइट को सर्वोत्तम दिव्यांग हितैषी वेबसाइट तथा सर्वश्रेष्ठ पुनर्वास सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए वाराणसी जिले को सर्वोत्तम जिले का पुरस्कार प्रदान किया गया है।

Comments
Loading...