श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 4 महिलाओं की मौत, कई घायल

हादसे में मारे गए सभी उत्तर प्रदेश के झांसी के रहने वाले थे.

0 23

न्यूज डेस्क — मध्य प्रदेश में श्रद्धालुओं भारी अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटे ने चार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 22 अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बता दें कि हादसे में मारे गए सभी उत्तर प्रदेश के झांसी के रहने वाले थे।

Related News
1 of 1,166

दरअसल यह हादसा दतिया जिले के थाना पंडोखर के पास समथर तिराहे पर रात करीब डेढ बजे हुई। ये सभी रतनगढ़ माता दर्शन कर लौट रहे थे समथर तिराहे पर बेकाबू ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 22 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पंडोखर पुलिस मौके पर पहुंची और घयलों को अस्पताल पहुंचाया।

वहीं पुलिस ने बतायाा कि सभी मृतक यूपी के झांसी जिले के रहने वाले थे।फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Comments
Loading...